भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दावोस यात्रा पर रवाना होने से ठीक पहले मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव को सरकार की प्रशासनिक मजबूती और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
शिवशेखर शुक्ला को मिली नई जिम्मेदारी
1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिवशेखर शुक्ला को अपर मुख्य सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा गृह विभाग के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर राजस्व मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उमाकांत उमराव के प्रभार में बदलाव
1996 बैच के अधिकारी उमाकांत उमराव को प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के दायित्व से हटाकर प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग बनाया गया है।
ऊर्जा विभाग और पावर मैनेजमेंट में बदलाव
2008 बैच के आईएएस विशेष गडपाले को सचिव, ऊर्जा विभाग एवं एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर से स्थानांतरित कर प्रबंध संचालक, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के साथ सचिव, ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तरुण राठी बने आयुक्त, आदिवासी विकास
2010 बैच के अधिकारी तरुण राठी को आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल से हटाकर आयुक्त, आदिवासी विकास, भोपाल नियुक्त किया गया है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में गति और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से लिया गया कदम माना जा रहा है।


