P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडिंडोरी: शाहपुरा वन परिक्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से दहशत, वन विभाग...

डिंडोरी: शाहपुरा वन परिक्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से दहशत, वन विभाग अलर्ट, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

शाहपुरा वन परिक्षेत्र में बाघ की गतिविधि

डिंडोरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ जिले के शाहपुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बाकी करौंदी गांव के आसपास बाघ की मौजूदगी की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बुधवार देर शाम जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाघ के सड़क पार करते देखे जाने की खबर सामने आई, जिसके बाद वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शी ने दी जानकारी

डिंडोरी पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एस.के. वाजपेई ने बताया कि वे बुधवार शाम करीब 7:30 बजे बरगांव से जबलपुर की ओर जा रहे थे। रात लगभग 8 बजे बाकी करौंदी गांव के पास उन्होंने हाईवे पर एक बाघ को सड़क पार करते देखा।

वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क किया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर शाहपुरा वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के जंगलों एवं गांवों में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि अब तक बाघ के पदचिन्ह नहीं मिले हैं।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

कोटवार के माध्यम से गांव में मुनादी कराई गई और लोगों से रात के समय अकेले बाहर न निकलने, बच्चों व मवेशियों पर विशेष नजर रखने की अपील की गई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। किसी भी अफवाह से बचें और बाघ की जानकारी तुरंत विभाग को दें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट