P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरतलाम: एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी, जल्द...

रतलाम: एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी, जल्द होगा बड़ा खुलासा

रतलाम में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड

रतलाम/रफीक खान/खबर डिजिटल/ जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के चिकलाना गांव में पुलिस ने एक किले जैसे आलीशान और हाई-सिक्योरिटी मकान में चल रही एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने देर रात करीब 1 बजे मुख्य आरोपी दिलावर खान के घर पर छापा मारा। मकान में प्रवेश का मुख्य मार्ग बंद होने के कारण पुलिस को सीढ़ी लगाकर अंदर जाना पड़ा। इस दौरान आरोपियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

अन्य चीजें बरामद

कार्रवाई में 10.900 किलो एमडी ड्रग, ड्रग बनाने के दो ड्रम केमिकल लिक्विड, 12 बोर की बंदूक, 92 जिंदा कारतूस, राष्ट्रीय पक्षी मोर और चंदन की लकड़ी बरामद हुई। यह मामला एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 5 महिलाओं सहित कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह भोपाल के बाद मध्यप्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी एमडी ड्रग फैक्ट्री कार्रवाई बताई जा रही है।

मुख्य आरोपी दिलावर खान का 2023 में जावरा विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ना और चंद्रशेखर आज़ाद रावण के साथ वायरल फोटो ने मामले को राजनीतिक रूप दे दिया। पार्टी ने आधिकारिक पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि दिलावर खान अब पार्टी का सदस्य या प्रतिनिधि नहीं है। जांच अभी जारी है और जल्द विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट