P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीशासकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में बनाने के विरोध में जुलूस,...

शासकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में बनाने के विरोध में जुलूस, आंशिक रहा कटनी बंद

खबर डिजिटल कटनी— में आज मंगलवार 20 जनवरी को शासकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में बनाए जाने के विरोध में शहर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न संगठनों और नागरिकों द्वारा जुलूस निकालकर शासन के फैसले का विरोध किया गया।प्रदर्शन के समर्थन में स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर कटनी बंद का समर्थन किया, हालांकि बंद का असर शहर में आंशिक रूप से ही देखने को मिला। कई क्षेत्रों में बाजार खुले रहे और सामान्य जनजीवन प्रभावित नहीं हुआ।जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाला गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह शासकीय स्वरूप में ही संचालित किया जाए। उनका कहना है कि पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज बनने से आम जनता को इलाज और मेडिकल शिक्षा दोनों ही महंगे दामों पर मिलेंगे।स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात रहा। पूरे प्रदर्शन के दौरान हालात शांतिपूर्ण बने रहे।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट