P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबड़वानी: सेंधवा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 किलो गांजा जब्त, तस्कर...

बड़वानी: सेंधवा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 किलो गांजा जब्त, तस्कर हुए फरार

आरोपी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार

बड़वानी/संदीप कुशवाह/खबर डिजिटल/ जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अर्टिगा कार से 51 किलो गांजा जब्त किया है, हालांकि आरोपी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी चोंगड़े ने बताया कि 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सफेद रंग की अर्टिगा कार में अवैध गांजा महाराष्ट्र से इंदौर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और एबी रोड स्थित विकास पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की गई।

पुलिस को देखकर भागा चालक
कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार में भागने लगा। पीछा करने पर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। वाहन की पिछली सीट पर रखे पांच पोटलों से कुल 51 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 51 हजार रुपये बताई गई है। साथ ही अर्टिगा कार सहित कुल 10 लाख 51 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
इस मामले में थाना सेंधवा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट