P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबड़वानी में कांग्रेस का आदिवासी अधिकार सम्मेलन, नेताओं ने भाजपा सरकार पर...

बड़वानी में कांग्रेस का आदिवासी अधिकार सम्मेलन, नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला

अतिथि शिक्षकों को वेतन नहीं, सरकार पर सवाल

बड़वानी/संदीप कुशवाह/खबर डिजिटल/ सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गेरूघाटी में कांग्रेस द्वारा आदिवासी अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव मुख्य अतिथि रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।
तीनों नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए आदिवासी, किसान, युवा और महिलाओं के साथ अन्याय का आरोप लगाया। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन आज भी उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। आदिवासी युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और लाडली बहना योजना के लाभ से कई बहनों को वंचित रखा गया है।
उमंग सिंगार ने कहा कि इस क्षेत्र से भाजपा के मंत्री होने के बावजूद आदिवासी समाज को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है। नवाड के पट्टे और नर्मदा के पानी की योजना अभी तक पूरी नहीं हुई। सचिन यादव ने कहा कि कई गांवों को नर्मदा योजना से बाहर रखा गया है और उन्हें भी शामिल करने की मांग की।

सम्मेलन में सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी, बड़वानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी सहित कई नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने कहा कि वह आदिवासी अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रखेगी।
समारोह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मोंटू सोलंकी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन भी किया, जिसमें हजारों कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट