Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन: इंस्टाग्राम रील के बाद प्रेमी जोड़े ने शिप्रा नदी में लगाई...

उज्जैन: इंस्टाग्राम रील के बाद प्रेमी जोड़े ने शिप्रा नदी में लगाई छलांग, दोनों की मौत, पुलिस जांच जारी

प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम-प्रसंग में विफलता से आहत एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। खाचरौद तहसील के चांपाखेड़ा गांव के रहने वाले युवक और नाबालिग युवती ने देवास–बदनावर हाइवे पर स्थित शिप्रा नदी के 30 फीट ऊंचे पुल से छलांग लगा दी। बुधवार को दोनों के शव नदी से बरामद किए गए।

दो दिन से थे लापता

युवक अर्जुन बोड़ाना (21) और 16 वर्षीय नाबालिग युवती सोमवार शाम से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह राहगीरों ने शिप्रा नदी पुल पर एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी देखी, जिससे संदेह हुआ। नीचे देखने पर पत्थरों पर युवक-युवती के शव पड़े मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौत से पहले इंस्टाग्राम स्टेटस

अर्जुन ने आत्महत्या से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील और स्टेटस अपलोड किया था, जिसमें दोनों पुल पर खड़े नजर आ रहे थे। स्टेटस में मिस यू और रोने वाले इमोजी के साथ रंग बेनूर था… हमारी अधूरी कहानी गाना लगाया गया था। जिस स्थान पर वीडियो बनाया गया, वहीं से दोनों ने छलांग लगाई।

जहर खाने के सबूत मिले

पुलिस को बाइक से चूहामार दवा के चार पैकेट मिले, जबकि खाली पैकेट शवों के पास भी पाए गए। आशंका है कि दोनों ने पहले जहर खाया और फिर पुल से कूद गए।

पुलिस जांच जारी

सीएसपी श्वेता गुप्ता के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट