P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुरैना: स्टूडियो में फोटो खिचवाने आई नाबालिग छात्रा के साथ फोटोग्राफर ने...

मुरैना: स्टूडियो में फोटो खिचवाने आई नाबालिग छात्रा के साथ फोटोग्राफर ने की हैवानियत, जांच जारी

फोटोग्राफर बना हैवान

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ जिले के पोरसा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई है। गल्ला मंडी इलाके में स्थित एक फोटो स्टूडियो में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। जानकारी के मुताबिक छात्रा स्कूल में एडमिशन के लिए आवश्यक फोटो खिंचवाने स्टूडियो पहुंची थी। इसी दौरान स्टूडियो संचालक व फोटोग्राफर ने छात्रा को जबरदस्ती पकड़ लिया और गलत नीयत से उसके साथ हैवानियत करने की कोशिश की।

हालांकि छात्रा ने साहस दिखाते हुए शोर मचा दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और छात्रा को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में छात्रा ने पोरसा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 48 वर्षीय अंगद सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट