Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशमुरैना: NH-44 पर फिल्मी अंदाज में 25 लाख की लूट, व्यापारी की...

मुरैना: NH-44 पर फिल्मी अंदाज में 25 लाख की लूट, व्यापारी की आंखों में मिर्ची झोंककर पिस्टल के दम पर वारदात

लूट की वारदात

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ जिले के नेशनल हाईवे-44 पर देर रात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। गुना से आगरा जा रहे आलू व्यापारी की कार को बदमाशों ने टक्कर मारकर रोका, आंखों में मिर्ची झोंकी और पिस्टल अड़ाकर करीब 25 लाख रुपए नकद समेत मोबाइल और दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पिस्टल अड़ाकर की लूटपाट

जानकारी के मुताबिक, न्यू आगरा निवासी आलू व्यापारी अमन चौधरी अपने मुनीम और ड्राइवर के साथ किराए की अर्टिका कार (MP08 ZC 5463) से गुना से आगरा लौट रहे थे। तभी 21 जनवरी की रात करीब 3 बजे छोटा टोल पार करते ही एक सफेद स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मारकर रोक लिया। कार से उतरे 5 से 6 बदमाशों ने पहले व्यापारी की आंखों में मिर्ची झोंकी, फिर मारपीट कर पिस्टल अड़ाकर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश बैग में रखे करीब 24 से 25 लाख रुपए नकद, तीनों के मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए।

इलाके में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। हाईवे पर हुई इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट