Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीरामकृष्ण परमहंस वार्ड में गठित हुई वार्ड कांग्रेस कमेटी

रामकृष्ण परमहंस वार्ड में गठित हुई वार्ड कांग्रेस कमेटी

खबर डिजिटल –शहर कांग्रेस संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से वार्ड कांग्रेस कमेटी गठन अभियान के अंतर्गत रामकृष्ण परमहंस वार्ड का दौरा किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया, जिसमें 25 सदस्यों का चयन किया गया।कार्यक्रम में नवनिर्वाचित वार्ड अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडे सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष त्रिवेंद्र यादव, संदीप सिंह हांडा, रतना सुरेन्द्र यादव, विनीत जायसवाल, भोला यादव, सुरेश विश्वकर्मा, अख्तर अली, तैयब अली, ज्वैल माशी, राजकुमार गुप्ता एवं स्वामीशरण तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर सभी उपस्थितजनों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट