P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकलेक्‍टर आशीष तिवारी ने वित्‍तीय अनियमितता पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के लेखापाल को...

कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने वित्‍तीय अनियमितता पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के लेखापाल को किया निलंबित

खबर डिजिटल – वित्‍तीय अनियमितता और पदीय दायित्‍वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल में पदस्‍थ तत्‍कालीन प्रभारी लेखापाल (वर्तमान में जिला अस्पताल में पदस्‍थ) राहुल मिश्रा, सहायक ग्रेड-3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्‍टर आशीष तिवारी को बीते मंगलवार को बहोरीबंद में आयोजित जनसुनवाई में मिली शिकायत पर, कलेक्टर ने तत्काल जांच कराने के बाद यह कार्रवाई की है।बहोरीबंद में आयोजित जनसुनवाई में यह तथ्य सामने आया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाकल, बहोरीबंद से सेवानिवृत्‍त एएनएम सावित्री देवी वर्मा के पेंशन व जीपीएफ की राशि एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान उनके खातों में नहीं मिल पाया था। कलेक्टर के निर्देश पर की गई जांच में पाया गया कि बहोरीबंद सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के तत्कालीन प्रभारी लेखापाल राहुल मिश्रा द्वारा पदीय कर्तव्यों के अनुरूप कार्य न किया जाकर म०प्र० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में वर्णित प्रावधानों के तहत वित्तीय अनियमितता तथा पदीय दायित्वो के प्रति लापरवाही की गयी है।कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल के तत्कालीन प्रभारी लेखापाल मिश्रा ( वर्तमान में जिला अस्पताल में पदस्थापना)का यह कृत्य पदीय दायित्वो के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं उदासीनता किये जाने के कारण म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(2) मानते हुये तत्कालीन प्रभारी लेखापाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन अवधि के दौरान मिश्रा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। साथ ही निलंबन अवधि के दौरान मिश्रा का मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कटनी होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट