प्रयागराज/खबर डिजिटल/ विमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच तीर्थ स्थल प्रयागराज में गहराए विवाद के बाद अजीब स्थिति निर्मित हो गई है। 6 दिनों से चल रहे विवाद के बाद अब शिविर के अंदर और बाहर 12 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। वहीं शंकराचार्य के विशेष प्रतिनिधि देवेंद्र पांडे ने आरोप लगाया कि यह हमारी मजबूरी है, क्योंकि शंकराचार्य सड़क पर बैठे हैं। यहां प्रशासन और उसके गुंडे हैं। संत के वेश में यहां शैतान बनकर घूम रहे। साथ ही उन्होंने उनसे शंकराचार्य की जान को खतरा है। रात में आकर वीडियो बनाते हैं। पकड़े जाने पर कहते हैं कि नोटिस देने आए हैं।
अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत खराब!
अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों का दावा है कि उनकी तबीयतअभी भी खराब है। रात में उन्होंने दवा ली थी। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तेज बुखार था। जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें विश्राम करने की सलाह दी है।
सपा सुप्रीमो का मिला साथ
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शंकराचार्य विवाद पर कहा- हमें खुशी है कि अविमुक्तेश्वरानंद डटे हुए हैं। एक-एक सनातनी उनके साथ है। उन्होंने कम से कम नकली सनातनियों की पोल खोल दी। हमारा उनसे सीधा संपर्क है।
सीएम योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना
अविमुक्तेश्वरानंद ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को समझदार नेता बताया था। उन्होंने कहा- ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री होना चाहिए, जो समझते हैं कि अफसरों से गलती हुई है। जो अकड़ में बैठा हो, उसे मुख्यमंत्री नहीं होना चाहिए।दरअसल, गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा था- शंकराचार्य जी के चरणों में प्रणाम करता हूं और उनसे स्नान करने की प्रार्थना करता हूं।
