P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल: लाल परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, भाजपा प्रदेश कार्यालय...

भोपाल: लाल परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी मनाया गया गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस समारोह, लाल परेड ग्राउंड भोपाल

भोपाल/परवेज खान/ खबर डिजिटल/ 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और परेड की सलामी ली गई। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ भव्य आयोजन

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, सोशल मीडिया संयोजक सुयश त्यागी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट