विजयराघवगढ़ –विजयराघवगढ़ के ऐतिहासिक किले पर 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह में विधायक संजय पाठक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और क्षेत्रवासियों सहित समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक संजय पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, बिजली उत्पादन और औद्योगिक विकास जैसे क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर विजयराघवगढ़ वासियों को विकास की सौगात देते हुए विधायक संजय पाठक ने किले के पीछे 10 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित सुंदर एवं व्यवस्थित पार्क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। प्रथम चरण में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से पार्क की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।उल्लेखनीय है कि पार्क निर्माण के लिए यह भूमि नगर परिषद को पूर्व अध्यक्ष वसुधा मिश्रा के कार्यकाल में हस्तांतरित की गई थी। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे, पार्षदगण एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में भूमिपूजन संपन्न हुआ। विधायक संजय पाठक ने आगामी समय में भव्य पार्क निर्माण के लिए नगर एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे, पूर्व अध्यक्ष वसुधा मिश्रा, हरिओम बर्मन, भाजपा जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा, उदयराज सिंह चौहान, श्रीराम सोनी, प्रमोद शुक्ला, प्रमोद सोनी, भवानी राजा मिश्रा, रंगलाल पटेल, अरविंद बड़गैया सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विजयराघवगढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्यआयोजनविधायक संजय पाठक ने फहराया तिरंगा, 10 एकड़ में पार्क निर्माण का भूमिपूजन
सम्बंधित ख़बरें


