P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल: ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर सरकार का बड़ा फैसला, 100% क्षति...

भोपाल: ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर सरकार का बड़ा फैसला, 100% क्षति पर 32 हजार प्रति हेक्टेयर मुआवजा

ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ प्रदेश के कई जिलों में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसको लेकर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी किसान को नुकसान का बोझ अकेले नहीं उठाना पड़ेगा।

सर्वे के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश

राजस्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि पीएस स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। सभी जिलों के कलेक्टर और तहसीलदारों को आदेश दिया गया है कि वे स्वयं खेतों में जाकर फसल नुकसान का सर्वे करें। जहां-जहां नुकसान हुआ है, उसकी तत्काल रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाए।

100 प्रतिशत नुकसान पर 32 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर

करण सिंह वर्मा ने बताया कि जिन किसानों की फसलें पूरी तरह यानी 100 प्रतिशत नष्ट हुई हैं, उन्हें 32 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की राहत राशि दी जाएगी। वहीं, जिन किसानों को आंशिक नुकसान हुआ है, उन्हें नुकसान के अनुपात में मुआवजा दिया जाएगा।

रिपोर्ट आते ही मिलेगा मुआवजा

राजस्व मंत्री ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट आते ही मुआवजा राशि जारी कर दी जाएगी। किसानों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

किसानों के साथ है मोहन यादव सरकार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर जरूरतमंद किसान तक राहत पहुंचाई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट