P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी: सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु कान्हीवाड़ा में विशाल हिंदू सम्मेलन का...

सिवनी: सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु कान्हीवाड़ा में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन

विशाल हिंदू सम्मेलन, सनातन धर्म

कान्हीवाड़ा/सिवनी/ विशाल भारद्वाज / खबर डिजिटल/ सनातन धर्म की गरिमा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा नगर में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं, मूल्यों और सांस्कृतिक धरोहर पर विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।

1 फरवरी 2026, रविवार को यह विशाल हिंदू सम्मेलन बाजार चौक, कान्हीवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में धर्म, संस्कृति, सामाजिक समरसता और हिंदू एकता से जुड़े विषयों पर मंथन किया जाएगा, जिससे समाज को सकारात्मक दिशा मिलेगी।
आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में बांधना, सनातन संस्कृति के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।

विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति ने सभी हिंदू बंधुओं एवं भगिनियों से विनम्र अपील की है कि वे सहपरिवार इस ऐतिहासिक सम्मेलन में सम्मिलित होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं और हिंदू एकता के संदेश को और अधिक मजबूत बनाएं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट