P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीढीमरखेडा पुलिस का गांजा तस्करों पर शिकंजा दो आरोपी गिरफ्तार

ढीमरखेडा पुलिस का गांजा तस्करों पर शिकंजा दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (आई पी.एस.) द्वारा जिले में जुआ, सटटा, शराब तथा मादक पदार्थ की तस्करी में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किये गये थे जो निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेडरिया एव एस.डी.ओ.पी. आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ की विक्रय एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेडा पुलिस टीम द्वारा सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम पिंडरई मोड़ के पास नहर के पास दो व्यक्ति हीरो कंपनी की एच एफ डीलक्स काले रंग की मोटर सायकिल में रखकर जा रहे थे जो पुलिस को देखरकर घबरा गये और भागने की कोशिश करने लगे जिसे हमराह स्टाफ घेराबंदी कर पकडा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम संदीप कुमार कोरी पिता सुरेश कोरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम नैगवां थाना उमरिया पान एवं परमेश्वर उर्फ छोटू पटेल पिता फूलचंद पटेल उम्र 40 साल निवासी कर ही थाना उमरियापान का होना बताया जिसकी मोटर सायकिल से 01 सफेद काले गुलाबी रंग के बैग में कुल 2 किलो 80 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर इज्जत किया गया और प्रकरण में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एन यू 8316 को जप्त किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जिला जेल झिंझरी दाखिल किया गया है आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।भूमिका :- थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सुरेश सउनि जयपाल सिंह,सउनि संतोष विश्वकर्मा आर 608 पंकज सिंह, आर. 730 डुमनदास, आर 774 गंधर्व की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट