खबर डिजिटल शहर में श्री रंगनाथ मंदिर परिसर में 31 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक परम पूज्य पंडित श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज की अमृतमयी कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा मार्ग परिवर्तन किया गया है।यातायात पुलिस के अनुसार, सागर पुलिया से साउथ स्टेशन की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग आगामी सात दिनों तक ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, कार एवं मोटरसाइकिल के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित मार्गकथा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालु सागर पुलिया से जयहिंद चौक, विवेकानंद चौक होते हुए एंबुलेंस गली के माध्यम से कथा स्थल तक पहुंच सकेंगे।साउथ स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्गयात्री मुड़वारा स्टेशन मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त, माधवनगर गेट से एसीसी कैंप होते हुए भी साउथ स्टेशन पहुंचा जा सकता है।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
कथा आयोजन के चलते सागर पुलिया–साउथ स्टेशन मार्ग सात दिन रहेगा बंद
सम्बंधित ख़बरें


