P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनी“एसआईआर का काम चुनावी मोड में करें” – कलेक्टर आशीष तिवारी

“एसआईआर का काम चुनावी मोड में करें” – कलेक्टर आशीष तिवारी

खबर डिजिटल कटनी, । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण—एसआईआर 2026 का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने की।कलेक्टर श्री तिवारी ने एसआईआर के कार्य को गंभीरता से लेते हुए चुनावी मोड पर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ ऐप में दर्ज लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी यानी विसंगतियों की गहन जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीलांबर मिश्रा, सभी एसडीएम, ईआरओ और एईआरओ उपस्थित रहे। इस दौरान लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के निराकरण को लेकर पोर्टल पर प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण दिया गया तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।बताया गया कि सत्यापन के दौरान नो-मैपिंग में रखे गए मतदाता, नाम, उम्र, माता-पिता या दादा-दादी के नाम एवं उम्र में अंतर, लिंग की गलत प्रविष्टि, पिता और संतान के बीच 15 वर्ष से कम तथा दादा-दादी और मतदाता के बीच 40 वर्ष से कम उम्र का अंतर जैसी विसंगतियों को लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की श्रेणी में रखा गया है, जिनका शीघ्र निराकरण किया जाना है।कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्देश दिए कि विसंगतियों का सत्यापन कर प्रकरणों को फाइनल मतदाता सूची में भेजा जाए। साथ ही नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई पूर्व से नियुक्त तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी करेंगे। उन्होंने एसआईआर कार्य में लगे ईआरओ को बिना संबंधित एसडीएम की अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के भी निर्देश दिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट