खबर डिजिटल कटनी— सूत्रों के मुताबिक जिले के नेशनल हाईवे कटनी–जबलपुर मार्ग पर स्थित स्लीमनाबाद अंतर्गत भेड़ा मोड़, ठाकुर ढाबा के पास कृषि भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग किए जाने का मामला उजागर हुआ है।जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे से लगी करोड़ों रुपये मूल्य की कृषि भूमि को बिना आवासीय भूमि में कन्वर्जन कराए और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अनुमति के बिना भू-माफिया द्वारा अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे हैं।सूत्रों का कहना है कि यह पूरा अवैध प्लॉटिंग का खेल भू-माफिया और राजस्व विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से लंबे समय से चल रहा है। नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम कृषि भूमि की खरीदी-बिक्री कर आम जनता को गुमराह किया जा रहा है।इस मामले में राजनीतिक संरक्षण के आरोप भी सामने आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अवैध प्लॉटिंग के इस खेल में भाजपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग कार्रवाई करने से बचता रहा है, जिससे भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।सूत्रों का कहना है इसकी जानकारी जिम्मेदारी अधिकारियो को भी है उसके बाद भी प्रशासन इन पर कोई एक्शन नहीं इस्से यह आशंका होती है की इसमें इनकी भी संलिप्तता हैअब सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग इस अवैध प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई करेगा, या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा
कटनी जबलपुर मार्ग नेशनल हाईवे भेड़ा मोड़ के पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग का बड़ा खेल
सम्बंधित ख़बरें


