Today CM Mohan Yadav Program: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 फरवरी को कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सुबह दिल्ली से यात्रा शुरू कर इंदौर और भोपाल में कई महत्वपूर्ण शासकीय और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 09:15 बजे नई दिल्ली स्थित 14 अशोका रोड से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
इसके बाद सुबह 10:00 बजे वे दिल्ली से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। इंदौर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्यमंत्री दोपहर 01:50 बजे भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल में शाम के समय उनके दो महत्वपूर्ण शासकीय कार्यक्रम प्रस्तावित हैं शाम 04:00 बजे समत्व भवन में “मुख्यमंत्री बेनर” कार्यक्रम
शाम 04:45 बजे समत्व भवन में वन विभाग की अहम बैठक
माना जा रहा है कि वन विभाग की बैठक में प्रदेश के वन संरक्षण, पर्यावरण और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी


