P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश​उमरिया: ऑनलाइन सीमेंट मंगाना पड़ा महंगा, क्रेशर संचालक से 1.47 लाख की...

​उमरिया: ऑनलाइन सीमेंट मंगाना पड़ा महंगा, क्रेशर संचालक से 1.47 लाख की ठगी

उमरिया जिले में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद

उमरिया/केजी पांडेय/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला चंदिया थाना क्षेत्र का है, जहां राघोपुर स्थित दयाल क्रेशर के संचालक राजकुमार यादव ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। ईंट निर्माण के लिए सस्ती सीमेंट खोजने के चक्कर में उन्हें 1,47,200 रुपये की चपत लग गई।

सस्ते के लालच में बिछाया जाल

​पीड़ित राजकुमार यादव के अनुसार, उन्हें अपने ईंट निर्माण कार्य के लिए भारी मात्रा में सीमेंट की जरूरत थी। उन्होंने इंटरनेट पर ‘नॉन-ट्रेड सीमेंट’ विक्रेताओं की तलाश की। इसी दौरान उनका संपर्क एक अज्ञात व्यक्ति से हुआ, जिसने खुद को बड़ा सप्लायर बताते हुए बाजार से कम दाम पर सीमेंट दिलाने का झांसा दिया। जालसाज ने विश्वास दिलाया कि भुगतान के दो दिनों के भीतर 640 बोरी सीमेंट की डिलीवरी कर दी जाएगी।

पेमेंट मिलते ही मोबाइल किया बंद

​सप्लायर की बातों पर भरोसा करते हुए राजकुमार ने बताए गए बैंक खाते में 1,47,200 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही पैसे आरोपी के खाते में जमा हुए, उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। काफी देर तक संपर्क न होने और नंबर बंद आने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।

​पुलिस की जांच और अपील

​मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। चंदिया थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने बैंक ट्रांजैक्शन और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता को सचेत करते हुए कहा है कि इंटरनेट पर मिलने वाले किसी भी अनजान व्यक्ति को अग्रिम भुगतान न करें। किसी भी व्यापारिक लेन-देन से पहले संबंधित फर्म की भौतिक जांच जरूर करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट