Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौर में लक्स कोजी का भव्य रिटेलर्स मीट: जैकलीन फर्नांडिस ने बढ़ाई...

इंदौर में लक्स कोजी का भव्य रिटेलर्स मीट: जैकलीन फर्नांडिस ने बढ़ाई रौनक, मध्य प्रदेश में विस्तार की नई रणनीति तैयार

लक्स कोजी का भव्य रिटेलर्स मीट

इंदौर/ नरेंद्र महावर/ खबर डिजिटल/ भारत के अग्रणी इनरवियर और प्रीमियम वियर ब्रांड, लक्स कोजी (Lux Cozi) ने मध्य भारत में अपनी पैठ मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। रविवार को इंदौर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित भव्य ‘रिटेलर्स मीट’ में कंपनी ने न केवल अपने आगामी व्यावसायिक लक्ष्यों को साझा किया, बल्कि अपने रिटेल पार्टनर्स के साथ रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता बॉलीवुड सुपरस्टार और ब्रांड एंबेसडर जैकलीन फर्नांडिस की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

200 से अधिक रिटेलर्स की भागीदारी

​इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के विभिन्न कोनों से आए 200 से अधिक प्रमुख रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रिटेल नेटवर्क को सशक्त बनाना और बाजार की बदलती मांगों के अनुरूप भविष्य की रणनीति तैयार करना था। इस दौरान लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन अशोक कुमार तोड़ी और डायरेक्टर साकेत कुमार तोड़ी ने मंच साझा करते हुए ब्रांड के विजन को स्पष्ट किया।

साकेत कुमार तोड़ी का संबोधन: रिटेलर ही हमारी शक्ति

​संबोधन के दौरान डायरेक्टर साकेत कुमार तोड़ी ने कहा, “रिटेलर्स लक्स कोज़ी की विकास यात्रा का केंद्र बिंदु हैं। मध्य प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहां उपभोक्ताओं का अटूट भरोसा हमें निरंतर नवाचार के लिए प्रेरित करता है। हमारा लक्ष्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि अपने पार्टनर्स को एक ऐसा इकोसिस्टम प्रदान करना है, जहां वे बेहतर सप्लाई चेन और निरंतर ब्रांड निवेश के माध्यम से स्थायी लाभ प्राप्त कर सकें।

​जैकलीन फर्नांडिस का आकर्षण

​अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने रिटेलर्स के साथ सीधे संवाद के दौरान ब्रांड के साथ अपने जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने कहा कि लक्स कोज़ी की गुणवत्ता और स्टाइल ही इसे हर घर की पसंद बनाता है। उनकी उपस्थिति ने न केवल ब्रांड की विजिबिलिटी को बढ़ावा दिया, बल्कि उपस्थित बिजनेस पार्टनर्स के बीच एक नया उत्साह भी भर दिया।

वैश्विक उपस्थिति और मजबूत पोर्टफोलियो

​गौरतलब है कि लक्स कोजी आज न केवल भारत में बल्कि दुनिया के 50 से अधिक देशों में अपनी धाक जमा चुका है। कंपनी अपने विविध पोर्टफोलियो जैसे ONN, Lux Cozi, Lux Mozzee, Lux Parker और Pynk के माध्यम से इनरवियर और लाइफस्टाइल कैटेगरी में अग्रणी बनी हुई है। इंदौर में आयोजित यह सम्मेलन दर्शाता है कि कंपनी आने वाले समय में टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपने निवेश को और अधिक तेज करने वाली है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट