Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेश​मुरैना में भीषण एक्सीडेंट, अनियंत्रित ट्रक ने महिलाओं और बच्ची को रौंदा,...

​मुरैना में भीषण एक्सीडेंट, अनियंत्रित ट्रक ने महिलाओं और बच्ची को रौंदा, एक घायल जिला अस्पताल रेफर

​मुरैना में काल बनी तेज रफ्तार

मुरैना/ शुभम कुलश्रेष्ठ/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश नेशनल हाईवे-44 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाह बायपास के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दो महिलाओं और एक 2 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल है।

​रिश्तेदारी में जा रहा था परिवार

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिगोना खुर्द निवासी रामबरन सेंगर अपनी पत्नी, बहू और पोती के साथ बाइक पर सवार होकर जौरा स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे अंबाह बायपास के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की गति इतनी अधिक थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

​हादसे में बिखरा परिवार

​इस हृदयविदारक दुर्घटना में रामबरन सेंगर की पत्नी रामरती, उनकी बहू पूनम और 2 साल की मासूम पोती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल रामबरन को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

​हाईवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस बल तैनात

​हादसे के तुरंत बाद नेशनल हाईवे-44 पर तनाव की स्थिति बन गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी, सिविल लाइन टीआई और कोतवाली टीआई भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात को सुचारू कराया और आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट