Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP News: लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त कब आएगी? जानिये पूरी...

MP News: लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त कब आएगी? जानिये पूरी जानकारी

खंडवा के पंधाना से होगी जारी

Ladli Behna Yojna: भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की मोहन सरकार वर्तमान में 1.26 करोड़ की राशि पात्र लाभार्थियों को प्रदेश सरकार प्रति माह 1500 रुपए की आर्थिक मदद देती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार योजना की 33वीं किस्त शनिवार यानी 14 फरवरी को खंडवा जिले के पंधाना से जारी करेंगे। साथ ही सीएम करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी प्रदेशवासियों को देने का काम करेंगे।

Ladli Behna Yojana 33th Installment: 14 फरवरी शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव सरकार की लोकप्रिय योजना लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त सिंगल क्लिक के जरिए जारी करेंगे। सीएम मोहन महिलाओं की जिंदगी बदलने वाली योजना के जरिए एक बार फिर उनके जीवन में सौगात देने का काम करेंगे। सरकार हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपए की राशि आर्थिक मदद देती है।

इन लाड़लियों को नहीं मिलेगा लाभ
14 फरवरी को उन लाड़ली बहनों के खाते में पैसे नहीं आएंगे, जिनके नाम से पूरे दस्तावेज नहीं है अथवा उनके बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या समग्र आईडी डिलीट हो गई, हालांकि आने वाले वक्त में उनकी आईडी दुरुस्त होने के बाद यह असुविधा उनको नहीं होगी, और जल्द उनके खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट