Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी के सलैया पढ़खुरी में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी, सुबह से गूंजेगा...

कटनी के सलैया पढ़खुरी में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी, सुबह से गूंजेगा हर-हर महादेव

सौरभ श्रीवास्तव//खबर डिजिटल कटनी— महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कटनी जिले की विजयराघवगढ़ तहसील अंतर्गत सलैया पढ़खुरी स्थित नीलकंठेश्वर धाम में इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई हैं।रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रातः काल से ही नीलकंठेश्वर धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना प्रारंभ हो जाएगी। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन और अभिषेक के लिए पहुंचेंगे।मंदिर में दिनभर विशेष पूजन, रुद्राभिषेक एवं शिवलिंग का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। साथ ही भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन रखा गया है। महाशिवरात्रि के इस विशेष पर्व पर मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और विद्युत रोशनी से सजाया जा रहा है।इस भव्य आयोजन के विशेष आयोजक नंद लाल बाबू ग्रोवर जी हैं, जिनके मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न होता है।प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट