भोपाल/खबर डिजिटल। Mohan Yadav आज ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. मोहन यादव सुबह 10:30 बजे इंटेलिजेंस एवं जनसंपर्क कमिश्नर के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे सुबह 11:40 बजे स्टेट हैंगर, भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री सेवढ़ा (जिला दतिया) में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे सेवढ़ा हेलीपैड से Gwalior के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3 बजे ग्वालियर से स्टेट हैंगर, भोपाल पहुंचेंगे। यहां से वे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।


