P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News: आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के छात्र को ट्रक ने रौंदा…...

Ujjain News: आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के छात्र को ट्रक ने रौंदा… मौके पर मौत

आक्रोशित विद्यार्थियों का चक्काजाम

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र की शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित विद्यार्थियों ने आगर रोड पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया और कॉलेज गेट के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने व तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की।

कॉलेज परिसर में प्रवेश कर रहा था छात्र
जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र हर्षित पिता संजीव मेहरा शनिवार सुबह कॉलेज परिसर में प्रवेश कर रहा था। तभी आगर रोड पर तेज रफ्तार से आए एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

गुस्साएं स्टूडेंट्स ने लगाया जाम
घटना से गुस्साए विद्यार्थियों ने आगर रोड पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि कॉलेज गेट के सामने लगातार तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, जिससे पहले भी हादसे हो चुके हैं। छात्रों ने तत्काल स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियंत्रण के स्थायी इंतजाम की मांग की।

परिवार का इकलौता बेटा था हर्षित
हर्षित परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि मां मेहंदी डिजाइनर हैं। वह मूलतः इंदौर का रहने वाला था और कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। हर्षित पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय था। वह एक प्रतिभाशाली सिंगर और गिटारिस्ट था तथा कॉलेज के हालिया रजत जयंती समारोह में कई पुरस्कार जीत चुका था।

पुलिस ने किया मामला दर्ज
फिजियोथैरेपी विभाग की डॉ. रुचि मिश्रा ने बताया कि हर्षित हर वाद्य यंत्र बजा लेता था और बेहद होनहार विद्यार्थी था। उसके आकस्मिक निधन से पूरा कॉलेज परिवार शोक में डूबा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट