Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशमुरैना: थाने का घेराव करने पहुंची करणी सेना, लगाए मुर्दाबाद के नारे

मुरैना: थाने का घेराव करने पहुंची करणी सेना, लगाए मुर्दाबाद के नारे

मुरैना पोरसा में करणी सेना का थाने पर घेराव, टीआई हटाने की मांग पर नारेबाजी, जिलाध्यक्ष विष्णु सिंह तोमर गिरफ्तार

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पोरसा थाने का घेराव कर दिया। करणी सेना के मुरैना जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह तोमर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी (टीआई) को तत्काल हटाने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला अध्यक्ष सहित उनके साथ आए 8 से 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

करणी सेना के जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी की कार्यशैली से आम जनता और संगठन के कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल टीआई को हटाने की मांग की। नारेबाजी और घेराव के बीच पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, कुछ समर्थक मौके से तितर-बितर होते दिखाई दिए।

पोरसा पुलिस ने जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह तोमर सहित 8-10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। हालांकि देर शाम तक सभी को जमानती कार्रवाई के तहत छोड़े जाने की संभावना जताई जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। संगठन की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
फिलहाल पोरसा क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

सीधा संवाद, सीधा समाधान: महापौर की पहल से बढ़ा जनविश्वासमहापौर जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक सक्रियता, त्वरित निराकरण से नागरिकों को मिली राहत – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट