Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह...

कटनी में मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— शहर की सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख 50 हजार रुपये कीमत के 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।घटना का विवरणदिनांक 20-21 फरवरी 2026 की दरमियानी रात, थाना कोतवाली कटनी अंतर्गत सब्जी मंडी पलाश होटल के पीछे स्थित “मोबाइल युग” दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर ओप्पो, वीवो और रियलमी कंपनी के करीब 20 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे।दुकान संचालक गांधी हिन्दुजा (26), निवासी शास्त्री कॉलोनी कटनी, ने 21 फरवरी को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में अपराध क्रमांक 204/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से सफलताघटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने टीम गठित कर जांच शुरू की।घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें तीन संदिग्ध युवक चोरी करते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा साइबर सेल की मदद ली गई। जांच के दौरान संदेही कटनी रेलवे स्टेशन से सतना की ओर जाते और बाद में सतना से भोपाल की ट्रेन में सवार होते दिखाई दिए।लगातार ट्रैकिंग के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को सिहोरा बायपास स्थित महाराज ढाबा के पास गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपीबाला उर्फ अक्षय (26) निवासी हिंगना, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)सद्दाम उर्फ निसार (21) निवासी खजराना, इंदौर (म.प्र.)ताहिर (23) निवासी खजुरी कला, भोपाल (म.प्र.)गिरोह का तरीकापुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग राज्यों में घूमकर पहले रैकी करते थे। फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए होटल में ठहरते और मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। आरोपियों के खिलाफ अन्य राज्यों में भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।बरामदगीविभिन्न कंपनियों के 20 मोबाइल फोनकुल कीमत लगभग ₹3,50,000पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय सहित पुलिस एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट