Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी कुठला थाना क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री का आरोप, स्थानीय लोगों...

कटनी कुठला थाना क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री का आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोश

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी शहर के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध गांजा बिक्री को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर के आसपास तथा थाना परिसर के पास स्थित दुर्गा मंदिर के नजदीक एक व्यक्ति, जिसे स्थानीय लोग “रजक” नाम से जानते हैं, द्वारा धड़ल्ले से अवैध गांजे का कारोबार किए जाने की जानकारी मिली है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में खुलेआम नशे का कारोबार होने से माहौल लगातार बिगड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है, जिससे सामाजिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे

इस सम्बन्ध मे सम्बंधित थाना प्रभारी से संपर्क किया गया मगर उनसे कोई संतुस्टी पूर्ण जवाब नहीं मिला कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट