सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी विजयराघवगढ़– से विधायक Sanjay Pathak ने विधानसभा में किसानों से जुड़ा अहम मुद्दा उठाते हुए खितौली एवं जगुआ जलाशयों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जब तक जलाशयों और नहरों की समुचित मरम्मत नहीं होगी, तब तक खेतों के अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी पहुंचना संभव नहीं है।विधायक ने याचिका के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष के जरिए संबंधित विभाग को अवगत कराया कि खितौली और जगुआ जलाशयों में भारी मात्रा में सिल्ट जमा हो चुकी है, जिससे जल संग्रहण क्षमता लगातार घट रही है। बांध पुराने होने के कारण कटाव और रिसाव की समस्या भी सामने आ रही है। इसके साथ ही नहरें कच्ची और जर्जर हालत में हैं, जिनकी मरम्मत और लाइनिंग न होने से पानी रास्ते में ही व्यर्थ बह जाता है।उन्होंने मांग की कि जलाशयों को मजबूत किया जाए, उनके गेट्स की मरम्मत कराई जाए और नहरों की लाइनिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि हजारों एकड़ भूमि को नियमित सिंचाई सुविधा मिल सके। विधायक का कहना है कि जब जलाशयों में पर्याप्त जल उपलब्ध रहता है, तो रबी सहित अन्य फसलों की सिंचाई बेहतर तरीके से की जा सकती है।संजय पाठक ने जोर देकर कहा कि पानी की बर्बादी रोकना और जलाशयों की सुरक्षा बढ़ाना समय की मांग है। यदि समय रहते आवश्यक सुधार कार्य नहीं किए गए तो किसानों को हर सीजन में नुकसान उठाना पड़ेगा।किसानों की इस महत्वपूर्ण समस्या को विधानसभा में उठाए जाने से क्षेत्र के किसानों में उम्मीद जगी है कि सरकार शीघ्र ही ठोस कदम उठाएगी और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक निर्णय लेगी।
विधानसभा में गूंजा किसानों का मुद्दा, विधायक संजय पाठक ने उठाई खितौली और जगुआ जलाशयों की मरम्मत की मांग
सम्बंधित ख़बरें
