Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी सेवादल युवा अध्यक्ष बने आदित्य जैन

कटनी सेवादल युवा अध्यक्ष बने आदित्य जैन

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-= आल इंडिया कांग्रेस सेवादल दिल्ली ने युवा नेता आदित्य जैन को कटनी सेवादल युवा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं जिला प्रभारी वीरेंद्र दुवेदी की अनुशंसा पर की गई।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी भार्गव की सहमति के उपरांत प्रदेश सेवादल युवा अध्यक्ष गजानन तिवारी ने आदित्य जैन के नाम का प्रस्ताव दिल्ली भेजा, जहां से अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई।नियुक्ति की घोषणा के बाद युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण देखा गया। समर्थकों ने आदित्य जैन को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आदित्य जैन ने कहा कि वे युवा सेवादल में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट