सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– नगर निगम कटनी द्वारा राज्य शासन के कायाकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित सड़क सुधार कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी क्रम में सी.एल.पी. पाठक वार्ड में सागर पुलिया से लक्ष्मी पान भंडार तक लगभग 41 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे डामरीकरण कार्य का बुधवार शाम महापौर प्रीति संजीव सूरी ने औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह मार्ग शहर के दो रेलवे स्टेशनों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, अतः निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि नागरिकों को लंबे समय तक सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, श्रीमती बीना संजीव बैनर्जी, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कायाकल्प निधि का योजनाबद्ध व जनहितैषी उपयोगनगर निगम कटनी को राज्य शासन द्वारा दो चरणों में कुल 12 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई थी। प्रथम चरण में 7 करोड़ एवं द्वितीय चरण में 5 करोड़ रुपये की लागत से शहर के 19 विभिन्न स्थलों पर सी.सी. रोड एवं डामरीकरण कार्य पूर्ण कराए गए हैं।महापौर सूरी के कुशल निर्देशन में निधि का योजनाबद्ध एवं जनहितैषी उपयोग सुनिश्चित किया गया। निगम प्रशासन ने बताया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, स्थायित्व और प्राथमिकता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे नगरीय अधोसंरचना सुदृढ़ हो और नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
इन प्रमुख स्थलों पर हुए विकास कार्यप्रथम चरण में संत कंवरराम वार्ड, एन.के.जे. बजरिया, वार्ड क्रमांक 2, कटनी नदी पुल से बस स्टैंड मार्ग, पीर बाबा से बिलहरी तिराहा, बाबा नारायण शाह गेट से इमलिया रोड, कटनी रेलवे स्टेशन से सुभाष चौक, मंगल नगर रोड से गायत्री नगर पुलिया सहित अनेक क्षेत्रों में सी.सी. रोड एवं डामरीकरण कार्य पूर्ण किए गए।द्वितीय चरण में बाबा नारायण शाह वार्ड, हेमू कालाणी वार्ड, मानसरोवर मुक्तिधाम, माधव नगर मेन बाजार रोड, अमीरगंज क्षेत्र, सुधार न्यास कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 11, वार्ड क्रमांक 42 सहित विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य पूर्ण कराए गए हैं। सागर पुलिया से लक्ष्मी पान भंडार तक डामरीकरण कार्य भी गुरुवार तक पूर्ण कर लिया जाएगा। महापौर ने शासन का किया आभार व्यक्तमहापौर प्रीति संजीव सूरी ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा प्रदत्त राशि से नगर की सड़कों का समुचित विकास संभव हुआ है। उन्होंने भविष्य में भी नगर विकास के लिए इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
