P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनिगमायुक्त ने एक दर्जन से अधिक स्थलों का किया निरीक्षणनिगम संपत्तियों...

निगमायुक्त ने एक दर्जन से अधिक स्थलों का किया निरीक्षणनिगम संपत्तियों के रिनोवेशन से बढ़ेगी आय, दीनदयाल रसोई व बरगवां स्कूल पर विशेष फोकस

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी,– 27 फरवरी नगर निगम स्वामित्व की पुरानी संपत्तियों एवं बाजारों का रिनोवेशन कर उन्हें आधुनिक स्वरूप देने तथा निगम की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शुक्रवार प्रातः अधिकारियों एवं वास्तुकारों की टीम के साथ नगर के एक दर्जन से अधिक स्थलों का सामूहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वस्तुस्थिति का आकलन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण दल में प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, सुनील सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

बाजार क्षेत्रों की संपत्तियों के रेनोवेशन पर जोरनिगम की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दृष्टि से निगमायुक्त ने बस स्टैंड स्थित दुकानों, ऑडिटोरियम के पीछे हरिजन बस्ती क्षेत्र, गोल बाजार, बिलैया तलैया सब्जी मंडी एवं बरगवां एलआईसी कार्यालय के समीप स्थित सुधार न्यास मार्केट का निरीक्षण किया।संपत्तियों की वर्तमान स्थिति का परीक्षण करते हुए आवश्यक मरम्मत, संरचनात्मक सुधार एवं विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि इनका व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित कर राजस्व वृद्धि की दिशा में ठोस कार्यवाही की जा सके।

दीनदयाल रसोई घर की व्यवस्थाओं की समीक्षानिगमायुक्त ने बस स्टैंड स्थित दीनदयाल रसोई घर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रतिदिन लाभान्वित होने वाले नागरिकों की संख्या, निर्धारित शुल्क, बैठक व्यवस्था एवं संचालन प्रणाली की जानकारी ली।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता, पेयजल की शुद्धता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियमित साफ-सफाई एवं गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बरगवां स्कूल के जर्जर भवन को हटाने के निर्देशमदन मोहन चौबे वार्ड स्थित बरगवां स्कूल का निरीक्षण कर शाला स्टाफ से चर्चा की गई। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जर्जर भवन को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।साथ ही पठन-पाठन की बेहतर सुविधा के लिए भवन की आवश्यक मरम्मत एवं संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण करने के निर्देश सहायक यंत्री को प्रदान किए गए।स्वच्छता, आवागमन और पर्यटन विकास पर फोकसडन कॉलोनी के सामने स्थित बरगवां खदान क्षेत्र का निरीक्षण कर उसे सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत विकास कार्यों के माध्यम से संभावित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गई।

माधवनगर गेट क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने, सड़क किनारे जमी धूल को नियंत्रित करने तथा मुख्य मार्गों पर नियमित अपशिष्ट सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए।निगमायुक्त ने कहा कि नगर की आय वृद्धि, स्वच्छता सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को समन्वित रूप से आगे बढ़ाते हुए नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम प्रशासन की प्राथमिकता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट