सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी 1 मार्च (रविवार)। कटनी जिले में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वेद आशीष जी एवं लोकसभा के पूर्व सांसद श्री आलोक संजर जी के प्रथम नगर आगमन को लेकर कायस्थ समाज में हर्ष का वातावरण है। उनके स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के आगमन पर शहर में जगह-जगह पुष्पहार एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सभी कायस्थ बंधु प्रातः 11 बजे बजरंग नगर में एकत्रित होकर उनका स्वागत करेंगे। इसके पश्चात नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजजन द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा।कार्यक्रम क्रम में दोनों अतिथि शैलेश श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा) के निवास पर आयोजित भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात वे महासभा के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।इसके बाद वे माधव नगर स्थित सर्किट हाउस कटनी पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत चांडक चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर चांडक चौक में आयोजित भव्य महाआरती में भी वे शामिल होंगे।अंत में कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों के पश्चात वे अपने निज निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।नगर में उनके आगमन को लेकर कायस्थ समाज के सभी वर्गों में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना हुआ है।


