P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBig News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की किसानों को लेकर बड़ी...

Big News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की किसानों को लेकर बड़ी घोषणा… 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात

सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की मोहन सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम में जुटी है। सरकार की तरफ से साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के जनजातीय अंचल बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर किसानों को होली की सौगात देने काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह बात कही।

किसानों को मिलेगी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश के 17 अलग-अलग विभागों पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, कृषि, उद्योग को साथ लेकर किसानों की समृद्धि के लिए बगीचे से लेकर बाजार तक विस्तृत योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। जिन्हें कि सानों के सामने रखा जाएगा, ताकि कृषि कल्याण की दिशा में एक और कदम उठाया जा सके।

केंद्रीय गृहमंत्री के सामने रखी रुपरेखा
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ दिल्ली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंटकर उन्हें राज्य सरकार द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों के आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने भोपाल में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की खाली पड़ी जमीन पर एक भव्य स्मारक बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मार्गदर्शन लिया। यहां 87 एकड़ भूमि पर भोपाल गैस त्रासदी स्मारक बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बालाघाट क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बैगा महोत्सव आयोजित करने पर भी चर्चा की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट