Gold Price Today: होली के पहले सोना-चांदी के दामों में एक बार फिर से उछाल दर्ज किया जा रहा है, 24 कैरेट सोने के दाम एक मार्च को 16 हजार 871 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 15 हजार 463 रुपये और 18 कैरेट के 12 हजार 653 रुपये दर्ज किए गए हैं।
Gold Price Today in India: भारत में एक बार फिर से सोने की कीमतों में उछाल के लिए वैश्विक परिस्थितियों को कारण समझा जा रहा है। जिसके कारण खरीददारों में एक बार फिर से अजीब स्थिति पैदा हो गई है। 1 मार्च 2026 को देश में सोने के भाव अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई के बेहद करीब पहुंच गए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ता दिखाई दे रहा है।
बाजार के जानकारों ने दी राय
बाजार के जानकारों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में चल रही परिस्थितियों का असर सोना-चांदी के दामों पर साफतौर पर दिखाई देगा। जिसके चलते गुड रिटर्न वेबसाइट पर सोने के दाम एक मार्च को 24 कैरेट के 16 हजार 871 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 15 हजार 463 रुपये और 18 कैरेट के 12 हजार 653 रुपये दर्ज किए गए। MCX पर 24 कैरेट सोने के दस ग्राम का भाव 16 हजार 158 रुपये प्रति ग्राम और 1 लाख 61 हजार 580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। रविवार को चांदी के दाम की शुरुआत पिछली कीमत 2 लाख 59 हजार 669 रुपये पर बंद होने के बाद सुबह 2 लाख 64 हजार 100 रुपये से शुरुआत हुई, जोकि अंतिम जानकारी के अनुसार 2 लाख 75 हजार 978 रुपये पर ट्रैंड करती नजर आई।
क्या है MCX पर सोने का भाव?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव मामूली गिरावट के साथ 1 लाख 61 हजार 971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। जबकि चांदी का अंतिम दाम 2 लाख 75 हजार 978 रुपये दर्ज किया गया है।
IBJA के मुताबिक क्या हैं सोने-चांदी के दाम
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार
24 कैरेट सोने के दाम 1 लाख 59 हजार 097 रुपये
23 कैरेट सोने के दाम 1 लाख 58 हजार 460 रुपये
22 कैरेट सोने के दाम 1 लाख 45 हजार 733 रुपये
18 कैरेट सोने के दाम 1 लाख 19 हजार 323 रुपये
14 कैरेट सोने के दाम 93 हजार 72 रुपये
प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव
देश के अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स के कारण सोने के रेट्स में थोड़ा अंतर होता है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक कुछ बड़े शहरों के भाव इस प्रकार हैं:
दिल्ली – 24 कैरेट सोना बढ़कर 1 लाख 64 हजार 880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
मुंबई – शुद्ध सोना लगभग 1 लाख 63 हजार 500 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आ रहा है।
चेन्नई – यहां भाव 1 लाख 65 हजार 200 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब हैं।


