P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

कोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

कोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मारपीट

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में दबंगों का कहर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की Law and order पर अब सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। ऐसे में Rewa SDM court परिसर में शुक्रवार को कानून के मंदिर में ही कानून हाथ में लेने की घटना सामने आई।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान विवाद के बाद अधिवक्ता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा की मांग की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज ग्वालियर, श्योपुर और अशोकनगर के दौरे पर रहेंगे, देखें पूरा कार्यक्रम – Khabar Digital

सुनवाई के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने अधिवक्ता की बातों पर किया हस्ताक्षेप

जानकारी के मुताबिक, अपील प्रकरण की सुनवाई के दौरान एक बाहरी व्यक्ति द्वारा हस्तक्षेप किए जाने पर अधिवक्ता ने आपत्ति जताई। इस पर एसडीएम अनुराग तिवारी ने संबंधित व्यक्ति को कोर्ट रूम से बाहर जाने के निर्देश दिए।

आरोप है कि सुनवाई समाप्त होने के बाद कोर्ट परिसर में ही अन्टू सिंह पटेल, संजय सोनी और अन्य साथियों ने अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज की, कॉलर पकड़कर झूमाझटकी की और जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति संभली।

अधिवक्ता ने जान को खतरा बताया

सूचना मिलते ही Civil Lines Police Station की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। वर्ष 1998 से विधि व्यवसाय कर रहे पीड़ित अधिवक्ता ने लिखित शिकायत देकर आरोपियों से जान का खतरा बताया है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश का माहौल है। रीवा सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने मामले की जानकारी दी।

Follow the KHABAR DIGITAL MP channel on WhatsApp

KHABAR DIGITAL | खबर डिजिटल™

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

सोना चांदी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट