ग्वालियर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक विदेश में काम करने वाले यानी एनआरआई की 28 साल की पत्नी से उसके ही ससुर ने जबरदस्ती की। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 24 अक्टूबर 2025 की रात घर में अकेला पाकर ससुर ने बेडरूम में घुसकर मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक जब उसने पति व सास को ससुर की करतूत बताई तो दोनों ने इज्जत का हवाला देकर उसे चुप करा दिया था।
ससुर रखता था गंदी नजर
मामला ग्वालियर के महाराजपुरा थाने का है, जिसमें पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है, बताया गया कि उसकी शादी सितंबर 2023 में महाराजपुरा में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। पति विदेश में नौकरी करता है और साल में दो बार ही घर पर आता है। वो ग्वालियर में सास-ससुर के साथ रहती है। अक्टूबर 2025 में जब पति घर आया हुआ था, तभी 24 अक्टूबर की रात पति घर पर नहीं था, तो वो रात में अपने बेडरूम में सो रही थी। तभी 58 वर्षीय ससुर कमरे में घुस आया, और उसके विरोध करने के बावजूद उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
पति-सास पर चुप कराने का आरोप
ससुर की करतूत को पीड़िता ने अपने पति और सास को बताया तो उन्होंने इज्जत का हवाला देकर उसे शांत करा दिया। इतना ही नहीं पति ने उससे कहा कि वो उसे अपने साथ विदेश ले जाएगा, इसलिए वो खामोश रही। लेकिन इसके बाद भी ससुर उस पर गंदी नजर रखने लगा और अपनी हरकत को अंजाम देने की कोशिश करने लगा, जिस पर कुछ दिन तो वो चुप रही, लेकिन एक दिन उसके सब्र का बांध टूट गया, कि जब उसका पति विदेश से नहीं आया, तो पीड़िता ने अपने मायके वालों को सारी हरकत की जानकारी दी, और महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
