P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज...

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। इसके अलावा उन्होंने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए है।

पोस्टर विवाद पर भाजपा से मांगा जवाब

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा के पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी को पहले यह साफ करना चाहिए कि विनायक ताम्रकार कौन हैं? उन्होंने कहा कि ताम्रकार की तस्वीर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा नेता अजय जामवाल और अन्य नेताओं के साथ दिखाई दे रही है। बैज ने सवाल किया है कि भाजपा पहले इस संबंध में जवाब दे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा पोस्टर जारी करने से सच्चाई छिप नहीं सकती।

अफीम की खेती पर जड़े आरोप

अफीम की खेती के मामले पर दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को उड़ता पंजाब की तरह उड़ता छत्तीसगढ़ बनाने की कोशिश की जा रही है। बैज का आरोप है कि भाजपा सरकार में नशे का कारोबार बढ़ा है और कुछ भाजपा नेताओं पर ही अफीम की खेती के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे नेताओं के खेतों का सत्यापन कराया जाए। बैज ने यह भी कहा कि सरकार ने आरोपियों को केवल निलंबित किया है, निष्कासित नहीं, जिससे उन्हें बचाने की कोशिश दिखाई देती है।

शराब बिक्री को लेकर निशाना

होली के दौरान करोड़ों रुपये की शराब बिक्री पर भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बयान पर भी बैज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चंद्राकर वरिष्ठ नेता हैं और उनके बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार किसानों को शराबी साबित करने की कोशिश कर रही है। बैज ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जगह-जगह शराब की बिक्री बढ़ रही है और इसके कारण कानून-व्यवस्था चरमरा रही है।

गैस सिलेंडर महंगा, सरकार पर हमला

घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर भी पीसीसी चीफ ने केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बैज ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग कभी सस्ता गैस सिलेंडर देने का वादा करते थे, वे अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट