Gold Silver Rate Today: होली और रंगपंचमी का त्योहार निकलने के बाद अब नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई। 9 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 1 लाख 63 हजार 790 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। मुंबई में कीमत 1 लाख 63 हजार 630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 5 हजार 60 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4 हजार 650 रुपये नीचे आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 5 हजार 95.81 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 63 हजार 630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1 लाख 50 हजार 140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 49 हजार 990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 63 हजार 630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 63 हजार 630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 49 हजार 990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमत में आई गिरावट
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी 9 मार्च की सुबह गिरावट दर्ज की गई है। कीमत 2 लाख 84 हजार 900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। बीते सप्ताह चांदी का भाव 10 हजार रुपये नीचे आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 83.40 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।


