P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारएअर इंडिया ने वियतनाम और जापान के लिए नए रूट्स के साथ...

एअर इंडिया ने वियतनाम और जापान के लिए नए रूट्स के साथ किया किया अपने एशिया फुटप्रिन्ट का विस्तार

  • दिल्ली-हनोई सेवाओं की शुरूआत 1 मई से होगी; हनोई बना वियतनाम का दूसरा गंतव्य
    • दिल्ली- टोक्यो दैनिक उड़ानों के अलावा, 15 जून से मुंबई-टोक्यो (हनेडा) सर्विस भी शुरू हो जाएगी

गुरूग्राम : एअर इंडिया ने एशिया में अपने विस्तार को जारी रखते हुए आज दो नए इंटरनेशनल रूट्स के लॉन्च की घोषणा की है।

1 मई 2026 से एअर इंडिया दिल्ली और हनोई के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानें संचालित करेगी। इस शुरूआत के साथ हनोई, हो ची मिन्ह सिटी के बाद वियतनाम में एयरलाईन का दूसरा गेटवे बन गया है।

एयर इंडिया अपनी दिल्ली-टोक्यो (हनेडा) सेवाओं के अलावा, 15 जून 2026 से मुंबई और टोक्यो (हनेडा) के बीच भी नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करने जा रही है।

अब वियतनाम आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ओपन जॉ आइटिनेरी होगी ज़्यादा फ्लेक्सिबल

हो ची मिन्ह सिटी के लिए दैनिक उड़ानों के अलावा अब हनोई के लिए सप्ताह में पांच बार नई सेवा का संचालन किया जाएगा। इससे उन यात्रियों को ज़्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी, जो ओपन जॉ आइटनेरी के साथ वियतनाम घूमने जाना चाहते हैं यानि हनोई में लैंड करना और हो ची मिन्ह सिटी से वापसी या हो ची मिन्ह सिटी में लैंड करना और हनोई से वापसी।

एअर इंडिया दिल्ली-हनोई रूट पर अपने ए320 नियो विमान को डिप्लॉय करेगी, जिसके बिज़नेस क्लास, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास में विश्वस्तरीय केबिन इंटीरियर हैं। नए रूट की शुरूआत से हर माह वियतनाम आने-जाने के लिए 6560 अतिरिक्त सीटें शामिल हो जाएंगी।

वियतनाम के साथ कनेक्ट करने वाली एअर इंडिया की उड़ानें एयरलाइन के अंतर्राज्यीय एवं अंतर्राष्ट्रीय रूट नेटवर्क पर कई गंतव्यों जैसे युनाइटेड किंगडम एवं यूरोप के लिए आसान कनेक्शन देती हैं।

जापान के लिए कनेक्टिविटी को भी बनाया बेहतर

मुंबई और टोक्यो (हनेडा) के बीच नई सेवा का संचालन एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान से सप्ताह में चार बार होगा।

हाल ही में, एअर इंडिया ने दिल्ली और टोक्यो (हनेडा) के बीच फ्रीक्वेंसी बढ़ाई है, जो सप्ताह में 4 बार से बढ़कर सप्ताह में 7 बार हो गई है। एयरलाइन ने 14 फरवरी 2026 से इस रूट पर अपनी प्रोडक्ट पेशकश को भी अपग्रेड किया है, जिसमें वर्ल्ड-क्लास केबिन इंटीरियर वाले बी787-9 विमान को लगाया गया है और पहली बार इस रूट पर प्रीमियम इकॉनमी शुरू की गई है।

इसके साथ, अब जापान जाने वाले एअर इंडिया के मेहमान नए केबिन इंटीरियर, आधुनिक इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम, वाय-फाय इंटरनेट कनेक्टिविटी और नए इनफ्लाइट मील मैन्यू एवं बेवरेज कलेक्शन के साथ यात्रा का बेहतर अनुभव पा सकेंगे।

एअर इंडिया का स्टार अलायंस मेंबर एयरलाइन, ऑल निप्पॉन एयरवेज़ (एएनए) के साथ एक एक्टिव कोडशेयर एग्रीमेंट है। जिसके चलते एअर इंडिया के मेहमान टोक्यो हनेडा से जापान के 6 अन्य बड़े शहरों, यानी फुकुओका, हिरोशिमा, नागोया, ओकिनावा, ओसाका और सपोरो के लिए आगे की आसान कनेक्टिविटी पा सकते हैं।

इस अवसर पर एअर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा, “एअर इंडिया के निजीकरण के बाद से, हमने दक्षिण-पूर्वी एशिया और सुदूर-पूर्व में अपने नेटवर्क को काफी बढ़ाया है; कई नए रूट्स शामिल किए हैं; क्रॉस-कॉन्टिनेंट कनेक्शन को आसान बनाने के लिए उड़ानों की समय-सूची को अनुकूलित किया है; अन्य कैरियर्स के साथ नई साझेदारियां की हैं; और धीरे-धीरे अपग्रेडेड केबिन प्रोडक्ट्स को डिप्लॉय किया है।”

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहाः “जापान और वियतनाम दोनों भारतीय यात्रियों के पसंदीदा गंतव्यों के रूप में उभरे हैं। दोनों देशों के साथ भारत के आर्थिक और व्यवसायिक रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं, इस तरह दोनों पक्षां के लिए कारोबार और व्यापार के मौके बढ़ रहे हैं। ऐसे में इन नए रूट्स के लॉन्च से इस विकास को गति मिलेगी, साथ ही इस क्षेत्रों में हमारी स्थिति और मजबूत होगी।’’

जापान भारतीय यात्रियों के लिए सबसे तेज़ी से विकसित होने वाले आउटबाउंड गंतव्यों में से एक बन गया है। जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गनाइज़ेशन के अनुसार, 2025 में 3,15,000 से ज़्यादा भारतीयों ने जापान की यात्रा की, इस दृष्टि से 2024 की तुलना में 35 फीसदी और महामारी से पहले की तुलना में तकरीबन 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं वियतनाम की बात करें तो बढ़ते पर्यटन एवं एमआईसीई मुवमेंट के चलते यह पर्यटकों और कॉर्पोरेट ग्रुप्स के लिए लोकप्रिय गंतव्य बन गया है। आज वियतनाम दक्षिण-पूर्वी एशिया में तीसरा सबसे ज़्यादा विज़िट किया जाने वाला देश है, जहाँ 2025 में 20 मिलियन से ज़्यादा आगंतुक पहुंचे।

ये उड़ानें धीरे-धीरे सभी चैनलों से बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी जिसमें एयर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट (www.airindia.com), मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंट शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट