P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतLPG Booking Rule change : युद्ध के बीच LPG संकट!, बुकिंग नियमों...

LPG Booking Rule change : युद्ध के बीच LPG संकट!, बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव

LPG Booking Rule change : मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और तनाव का असर अब वैश्विक बाजारों के साथ भारत पर भी दिखाई देने लगा है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव के कारण तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिसका असर भारत में एलपीजी की मांग पर भी देखने को मिल रहा है, देश के कई शहरों में गैस सिलेंडर की बुकिंग अचानक बढ़ गई है।

एजेंसियों पर लगी लाइन

देश के कई हिस्सों में लोगों ने संभावित संकट की आशंका के चलते पहले से ही एलपीजी सिलेंडर बुक कराना शुरू कर दिया है। यूपी, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

रिफाइनरियों को दिया आदेश

सरकार ने संभावित संकट से निपटने के लिए तेल कंपनियों और रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी ऑयल रिफाइनरियों को गैस उत्पादन बढ़ाने को कहा है, ताकि आपूर्ति में किसी तरह की कमी न आए।

बुकिंग नियमों में बदलाव

इसी बीच सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। पहले उपभोक्ता 21 दिन बाद नया सिलेंडर बुक कर सकते थे, लेकिन अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। यह फैसला सप्लाई को संतुलित रखने और घबराहट में हो रही अतिरिक्त बुकिंग को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है।

बढ़े थे गैस के दाम

बता दें कि 7 मार्च को घरेलू 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये तक की वृद्धि हुई थी। सरकार का कहना है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे ताकि देश में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित न हो।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट