Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशSehore News : मंदिर परिसर में फिल्म मेकर टीम को परोसा जा...

Sehore News : मंदिर परिसर में फिल्म मेकर टीम को परोसा जा रहा है चिकन, मचा बवाल

Sehore News : सीहोर जिले के इक्षावर नगर स्थित गिलावनी माता मंदिर परिसर में ठहरी एक फिल्म यूनिट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर परिसर में मांसाहारी भोजन बनाए जाने की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया है।

चल रही फौजी की शूटिंग

जानकारी के अनुसार नगर में बीते तीन दिनों से एक वेब सीरीज ‘फौजी’ की शूटिंग चल रही है। शूटिंग करने वाली टीम गिलावनी माता मंदिर परिसर में ठहरी हुई है। इसी परिसर में हनुमान मंदिर भी है। सोमवार को जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि टीम के लिए मंदिर परिसर में अंडे और मांसाहारी भोजन तैयार किया जा रहा है।

बजरंग दल ने किया विरोध

सूचना मिलने के बाद संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि मंदिर परिसर में अंडे और चिकन से बनी डिश मौजूद मिली है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में इस तरह का भोजन बनाना धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसा है। संगठन ने फिल्म यूनिट को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही परिसर खाली नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

व्यापारी भी नाराज

वही शूटिंग को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने भी नाराजगी दर्ज की है। बताया जा रहा है कि शूटिंग के चलते बस स्टैंड क्षेत्र को रस्सियों से घेरकर बंद कर दिया गया है, जिससे वहां लगने वाली सब्जी, फल की दुकाने प्रभावित हो रही है।

तीन दिन से कारोबार ठप का आरोप

दुकानदारों का कहना है कि बीते तीन दिनों से उनका कारोबार ठप हो गया है और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में समाधान निकालने की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट