P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारबैंक ऑफ़ बड़ौदा ने जुटाया 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पांच वर्षीय...

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने जुटाया 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पांच वर्षीय सिंडिकेटेड ऋण; एशियाई निवेशकों की सुदृढ़ भागीदारी

मुंबई : भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने गिफ्ट सिटी में अपनी आईएफ़एससी बैंकिंग इकाई के माध्यम से सफलतापूर्वक 500 मिलियन अमरीकी डालर की पांच वर्षीय सिंडिकेटेड सावधि ऋण सुविधा प्रदान की है। इस लेनदेन में ताइवान, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर सहित एशिया के प्रमुख बाजारों के 13 निवेशकों की भागीदारी रही, जो वैश्विक स्तर पर तेज़ी से बदलती ब्याज दरों के बावजूद मजबूत मांग और निवेशकों की गहरी रुचि को दर्शाता है।
यह सुविधा एशियाई निवेशकों की बढ़ती भागीदारी के साथ-साथ, वैश्विक निवेशक आधार में बढ़ोत्तरी की बैंक की नीति के अनुरूप है, जिसके तहत बैंक अपने पारंपरिक घरेलू निवेशक आधार, जो कि बैंक की स्थानीय मुद्रा निर्गमों में सक्रिय भागीदारी करता है, को बनाए रखते हुए अपने फंडिंग स्रोतों में विविधता ला रहा है।
यह लेनदेन एक वर्ष के अंतराल के पश्चात, वैश्विक सिंडिकेटेड ऋण बाजार में बैंक की वापसी को भी दर्शाता है। इस सुविधा से प्राप्त आय का उपयोग सामान्य बैंकिंग और कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। एमयूएफजी बैंक और एचएसबीसी ने इस लेनदेन में मैंडेटेड लीड अरेंजर्स, अंडरराइटर और बुकरनर की भूमिका निभाई।
डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इस विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सफल लेनदेन बैंक ऑफ़ बड़ौदा के विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन तथा दीर्घकालिक नीतियों के प्रति वैश्विक संस्थानों के विश्वास को सुदृढ़ बनाएगा। एशिया के विभिन्न निवेशकों की मजबूत भागीदारी बैंक के प्रति बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय रुचि को दर्शाती है और हमारे वित्तपोषण स्रोतों में विविधता लाने, वैश्विक निवेशक सहभागिता को सुदृढ़ करने तथा भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक के रूप में हमारी स्थिति को और सुदृढ़ करने के हमारे निरंतर प्रयासों में सहयोग करती है।”
बैंक ऑफ़ बड़ौदा की अंतर्राष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग बेहतर बनी हुई है। हाल ही में एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा बैंक को ‘BBB’ दीर्घकालिक तथा ‘A-2’ अल्पकालिक इश्यूअर क्रेडिट रेटिंग स्थिर दृष्टिकोण के साथ प्रदान की गई है, जो भारत सरकार की संप्रभु रेटिंग के अनुरूप है। इसके अतिरिक्त फिच रेटिंग्स द्वारा बैंक को स्थिर दृष्टिकोण के साथ ‘BBB-’ रेट किया गया है, जिसने हाल ही में बैंक की व्यवहार्यता रेटिंग को ‘bb-’ से बढ़ाकर ‘bb’ कर दिया है। मूडीज़ इन्वेस्टर्स सर्विस ने बैंक को स्थिर दृष्टिकोण के साथ ‘Baa3’ रेटिंग प्रदान की है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है, जिसकी वैश्विक उपस्थिति 15 देशों में फैली 80 विदेशी शाखाओं/कार्यालयों के माध्यम से है, जिनमें न्यूयॉर्क, लंदन, दुबई और सिंगापुर जैसे प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र शामिल हैं। 31 दिसंबर 2025 तक बैंक का कुल अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय 4,879.08 अरब रुपये रहा, जो बैंक के वैश्विक व्यवसाय का 16.08% है। अंतर्राष्ट्रीय जमा 2,395.60 बिलियन रुपये रहे, जबकि अंतर्राष्ट्रीय अग्रिम 2,483.48 बिलियन रुपये रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट