P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारहिलिओस लक्स ने जर्मन घड़ी निर्माता एलेक्ज़ेंडर शोरोखोफ़ के साथ की एक्सक्लुज़िव...

हिलिओस लक्स ने जर्मन घड़ी निर्माता एलेक्ज़ेंडर शोरोखोफ़ के साथ की एक्सक्लुज़िव साझेदारीः एक्सेसिबल लक्ज़री में 46 फीसदी बढ़ोतरी का लाभ उठाने के लिए तैयार

भारतीय संग्राहकों के लिए ‘आर्ट ऑन द रिस्ट’ के दृष्टिकोण पर आधारित हाथ से बनी शानदार घड़ियां

टाइटन कंपनी लिमिटेड का ब्राण्ड हिलिओस लक्स कैटेगरी में 46 फीसदी बढ़ोतरी के दम पर भारत के एक्सेसिबल लक्ज़री वॉच सेगमेन्ट में अपनी लीडरशिप को और मजबूत बनाना जारी रखे हुए है। क्युरेटेड ग्लोबल पार्टनरशिप्स पर ध्यान केन्द्रित करते हुए हिलिओस लक्स ने जर्मन घड़ी निर्माता एलेक्ज़ेंडर शोरोखोफ के साथ एक्सक्लुज़िव साझेदारी की है। यह साझेदारी ऐसी लिमिटेड एडीशन घड़ियांे के लिए की गई है, जिनमें बेहतरीन मैकेनिकल कारीगरी के साथ आधुनिक कलाकारी को भी प्राथमिकता दी गई है। यह लॉन्च इसके अपने एक्सेसिबल लक्ज़री पोर्टफोलियो के विस्तार के लिए हिलिओस लक्स की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो भारत में लक्ज़री प्रशंसक उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए तैयार है। इन नई घड़ियों क साथ ब्राण्ड ने आगामी वित्तीय वर्ष के दौरान एक्सेसिबल लक्ज़री सेगमेन्ट में विकास जारी रखने का लक्ष्य रखा है।
पिछले 18 महीनों में भारत में 5 एक्सक्लुज़िव और 7 अन्य इंटरनेशनल ब्राण्ड्स पेश किए गए हैं, इस बीच हिलिओस लक्स उन विश्वस्तरीय घड़ी निर्माताओं के लिए देश में प्रवेश का गेटवे बनकर उभरा है। हर पीस में प्रमाणिकता के साथ हिलिओस लक्स उच्च मूल्य के रीटेल को बढ़ावा देने, संग्राहकों को लुभाने तथा घड़ी निर्माण की विशेष कला को सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस संदर्भ में एलेक्जें़डर शोरोखोफ़ के साथ साझेदारी ब्राण्ड के दृष्टिकोण के साथ मेल खाती है, जो एलेक्ज़ेंडर शोरोखोफ के दृष्टिकोण ‘आर्ट ऑन द रिस्ट’ के ज़रिए घड़ी निर्माण को सांस्कृति अभिव्यक्ति के रूप में पेश करत है, तथा घड़ी के रूप में जर्मन इंजीनियरिंग एवं कलात्मक अभिव्यक्ति का संयोजन लेकर आता है। इस कलेक्शन का आकर्षण केन्द्र है वैसिली कैंडिंस्की से प्रेरित कैंडी अवंतग्रेड 2, जिसके दुनिया भर में केवल 100 पीस हैं, बोल्ड ज्योमेट्रिक डायल, जीवंत रंगों के पैलेट के साथ यह ब्राण्ड की कलात्मक पहचान को दर्शाती है। यह हिलिओस लक्स की उस विशेष पेशकश का हिस्सा है, जिसमें विवेकपूर्ण संग्राहकों के लिए दुर्लभ और व्यक्तिगत रूप से क्रमांकित घड़िया शामिल की गई हैं।

लॉन्च के अवसर पर श्री राहुल शुक्ला, वाईस प्रेज़ीडेन्ट एवं सीएसएमओ, वॉचेज़ डिविज़न, टाइटन कंपनी लिमिटेड ने कहा, ‘‘भारत के लक्ज़री उपभोक्ता आज ऐसे ब्राण्ड्स की ओर रूख कर रहे हैं, जो स्पष्ट रचनात्मक पहचान और मजबूत कहानी का संयोजन हैं। हम स्वतन्त्र घड़ी निर्माताओं के ज़रिए अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए तथा बेहतरीन आफ्टर सेल्स सेवाओं के साथ उनकी उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। एलेक्ज़ेंडर शोरोखोफ बेहतरीन घड़ी निर्माण में कहानी-आधारित दृष्टिकोण का प्रतीक है। भारत में इनका आगमन, हिलिओस लक्स के माध्यम से संस्कृति से जुड़े, सोच-समझकर तैयार किए गए और वैश्विक पहचान रखने वाले ब्रांड्स को पेश करने के हमारे संकल्प को दर्शाता है। स्वतंत्र ब्रांड्स की तरफ़ बढ़ते झुकाव को देखते हुए हमने आगामी वित्तीय वर्ष में बड़े महानगरों और चुनिंदा टियर 1 शहरों में 45 हिलिओस लक्स बुटीक स्थापित कर मार्केट में अपनी पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।’’
इस अवसर पर एलेक्ज़ेंडर शोरोखोव, सीईओ, एलेक्ज़ेंडर शोरोखोफ उहरेनमैनुफैक्चर, जीएमबीएच ने कहा, ‘‘भारत हमारे लिए नया और रोमांचक अध्याय है। हम बहुत ही सीमित और नंबर वाले एडिशन में घड़ियां बनाते हैं, और भारत जैसे विशाल एवंलगातार विकसित हो रहे लक्ज़री मार्केट में इन दुर्लभ घड़ियों को लाना हमारे लिए बहुत अधिक मायने रखता है। हिलिओस लक्स के साथ, हम अपने निर्माण को ऐसे देश में ला रहे हैं जो संस्कृति, विशेष पहचान और मैकेनिकल बारीकियों को बहुत अधिक महत्व देता है। हम उन भारतीय संग्राहकों के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं जो अपनी घड़ी में दुर्लभता, मज़बूत कहानियों और एक अनोखे डिज़ाइन की उम्मीद रखते हैं।”
भारत में एलेक्ज़ेंडर शोरोखोफ के लॉन्च के साथ 16 लिमिटेड-एडिशन घड़ियों का एक खास कलेक्शन पेश किया गया है। इस कलेक्शन में आधुनिक विंटेज-प्रेरित और कॉम्प्लिकेशन-बेस्ड डिज़ाइन जैसे कैंडी अवंतग्रेड 2, विंटर, सिक्सटीथ्री, नेवा ब्राउन, नेवा क्रोनो, फुल कैलेंडर काडामोमो, शार, स्वान लेक अलार्म, लकी 8, क्रेज़ी आईज़ क्रोनो, फ्लेंसी, हैप्पी सैकंड और इमोशन ड्यू जैसी घड़ियां शामिल हैं। इस कलेक्शन में ऑटोमैटिक, हैंड-वाउंड और क्रोनोग्राफ मुवमेंट वाली घड़ियां हैं, जिनमें ब्रांड की अपनी खास हाथ से की गई कारीगरी और बेहतरीन फिनिशिंग देखने को मिलती है। इनमें से ज़्यादातर घड़ियां दुनिया भर में सिर्फ़ 30 से 100 पीस तक ही उपलब्ध हैं। हर घड़ी हाथ से बनाई गई है और ब्रांड की सोच “वन मैन, वन वॉच के तहत असेंबल की गई है। हर घड़ी पर एक खास नंबर अंकित है और ये घड़ियां भारत में सिर्फ़ हिलिओस लक्स बुटीक्स पर ही उपलब्ध हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट