P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीवसूली में लापरवाही पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो सहायक राजस्व...

वसूली में लापरवाही पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो सहायक राजस्व निरीक्षक निलंबित

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी–, 13 मार्च।नगर निगम के बकाया करों की वसूली में लापरवाही बरतने पर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दो सहायक राजस्व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा बकाया करों की वसूली के लिए विशेष वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शासन स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग के दौरान पाया गया कि संबंधित राजस्व कर्मियों ने अपने-अपने वार्डों में एक भी रसीद जारी नहीं की, जिसे वसूली कार्य में गंभीर लापरवाही माना गया।निगमायुक्त तपस्या परिहार ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत सहायक राजस्व निरीक्षक संतोष बिरहा और अजय निगम को निलंबित करने की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय जोन क्रमांक 1, बस स्टैंड ऑडिटोरियम, नगर निगम कटनी निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।बताया गया है कि इससे पहले भी समीक्षा बैठकों में दोनों कर्मचारियों को वसूली कार्य में प्रगति लाने के लिए चेतावनी दी गई थी। 12 जनवरी को कार्यालयीन पत्र के माध्यम से चेतावनी पत्र भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वसूली में सुधार नहीं हुआ।लगातार लापरवाही को देखते हुए निगमायुक्त ने यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट