P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशगुरु के नाम वाले कॉलेज की जमीन पर सियासत?… मनगवां विधायक की...

गुरु के नाम वाले कॉलेज की जमीन पर सियासत?… मनगवां विधायक की योजना से 13 एकड़ भूमि पर उठे सवाल

विधानसभा में उठाया था प्रश्न

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के रीवा जिले की मनगवां विधानसभा में स्थित श्रीयुत महाविद्यालय से जुड़ी लगभग 13 एकड़ शासकीय जमीन को लेकर सियासत गरमा गई है। आरोप है कि मनगवां से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति ने विधानसभा में सवाल उठाकर जमीन की जानकारी मंगवाई और अब उसी जमीन पर नए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

विधानसभा में प्रश्न लगाकर मिली जानकारी
जानकारी के अनुसार गंगेव के पास नेशनल हाईवे किनारे स्थित श्रीयुत महाविद्यालय से लगी करीब 13 एकड़ शासकीय भूमि का उपयोग लंबे समय से महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा खेल मैदान के रूप में किया जा रहा था। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं इसी मैदान में खेलकूद गतिविधियां करते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस शासनकाल में इस जमीन को अभिलेखों में खेल मैदान के रूप में दर्ज भी कराया गया था। लेकिन अब विधायक नरेंद्र प्रजापति ने इस जमीन को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगाकर इसकी पूरी जानकारी मंगवाई है।

स्थानीय स्तर पर हुई बहस तेज
जानकारी सामने आने के बाद विधायक ने इस शासकीय भूमि पर आम जनता की सुविधा के लिए नए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की बात कही है। हालांकि क्षेत्र में इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं, क्योंकि यह महाविद्यालय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के नाम से जुड़ा हुआ माना जाता है। फिलहाल इस मुद्दे पर स्थानीय स्तर पर बहस तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस जमीन को लेकर क्या फैसला लेता है और कॉलेज प्रबंधन व स्थानीय लोगों की मांग पर क्या रुख अपनाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट