P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरेसिंग बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, तेज रफ्तार और स्टंट करने वालों...

रेसिंग बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, तेज रफ्तार और स्टंट करने वालों की बाइक जब्त

बिना लाइसेंस और तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने वालों पर राणापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/नगर की सड़कों पर तेज रफ्तार और स्टंट के जरिए लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। राणापुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बिना लाइसेंस और नियमों का उल्लंघन कर रेसिंग मोटरसाइकिल चलाने वाले युवकों पर कार्रवाई की। इस दौरान कई रेसिंग बाइक जब्त कर चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नगर के कुछ युवक महंगी रेसिंग बाइक से सड़कों पर तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं। इतना ही नहीं, कई वाहनों में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाए गए थे और कुछ युवक सड़कों पर स्टंट भी करते पाए जाते थे। इससे आम नागरिकों, राहगीरों और छोटे बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष निगरानी शुरू की और थाना परिसर के सामने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई युवकों को रेसिंग मोटरसाइकिलों के साथ रोका गया। जांच के दौरान कई चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला, जबकि कुछ वाहनों में नियम विरुद्ध साइलेंसर और मॉडिफिकेशन पाए गए।

थाना प्रभारी दिनेश रावत ने बताया कि नगर में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस वाहन चलाना और तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन न चलाने दें और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट